फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vicious arrested for plotting to kill witness

गवाह की हत्या की साजिश रच रहा शातिर गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vicious arrested for plotting to kill witness
करंडा। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा निवासी संघ कार्यकर्ता रहे राजेश मिश्रा की हत्या के साढ़े तीन वर्ष बाद घटना के चश्मदीद गवाह अमितेश मिश्रा की हत्या का षडयंत्र रच रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस को यह सफलता मंगलवार की देर रात को ब्राह्मणपुरा चट्टी से कुछ दूरी पर मिली। तलाशी लेने पर उसके पास से दो नाइन एमएम की पिस्टल, छह कारतूस एवं एक स्कार्पियो भी बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शातिर का चालान कर दिया।
विज्ञापन

ब्राह्मणपुरा चट्टी से 200 मीटर दूर स्थित एक बिल्डिंग मटीरियल की दुकान के आसपास एक संदिग्ध स्कार्पियो चक्कर लगा रही थी। शक होने पर इसकी सूचना थानाध्यक्ष करंडा को दी गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंची और ब्राम्हणपुरा चट्टी से घेराबंदी करके स्कार्पियो को पकड़ लिया। पुलिस ने शातिर मानिकपुर कोटे निवासी बिट्टू यादव को धर-दबोचा। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शातिर का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed