फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicular traffic restored on the bridge over Udanti river

Ghazipur News: उदंती नदी पर बने पुल पर वाहनों का आवागमन बहाल

Sat, 06 Apr 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vehicular traffic restored on the bridge over Udanti river
सादात। स्थानीय ब्लॉक के टांडा गांव के पास उदंती नदी पर बने पुल का उत्तरी-पूर्वी किनारा टूटकर धंस गया था, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। शुक्रवार को इसके दोनों तरफ मिट्टी के ढेर के बने अवरोधक को हटा दिया गया और पुल पर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया है। लगभग एक-डेढ़ महीने तक इस पुल पर वाहनों का आवागमन अवरूद्ध रहा।
विज्ञापन

पुल के उत्तर एवं पूर्व हिस्से की रेलिंग का कुछ हिस्सा टूट गया था और पुल पर सड़क का कुछ भाग भी धंस गया था। इस पर चलना खतरे से खाली नहीं था। इसके बाद भी खतरे का मोल लेते हुए कई महीनों तक छोटे-बड़े वाहन और लोग इस पर आते-जाते रहे। इससे नाराज होकर टांडा गांव निवासी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक हरदेव राम ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी विभाग को दी थी। इसके बाद मौके पर आए जेई ने पुल की स्थिति देखी और किसी दिन कोई बड़ी घटना न घट जाए, उसे भांपते हुए इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी। उच्च अधिकारियों ने इस पुल से आवागमन रोकने और इसकी तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। डेढ़ महीने बाद अब यह बनकर तैयार हो गया है और आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इस पुल पर आवागमन अवरूद्ध होने से बहरियाबाद, सादात, शादियाबाद, हंसराजपुर और गाजीपुर जाने वाले वाहन प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed