फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicles will not be allowed to travel from Sainik Chauraha towards Lanka

Ghazipur News: सैनिक चाैराहे से लंका की तरफ नहीं आएंगे वाहन

Tue, 20 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be allowed to travel from Sainik Chauraha towards Lanka
शहर के रजागंज चौकी के पास नगर पालिका द्वारा बनाया गया कृत्रिम तालाब। संवाद
गाजीपुर। असत्य सत्य की विजय के प्रतिक पर्व विजम दशमी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर शहर के लंका मैदान सहित 71 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान तमाम जगहों पर मेला आयोजित होगा। ऐसे में भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चौकस व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन जुलूस के साथ जहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न न हो इसके लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। दोपहर से सैनिक चौराहा से कोई भी भारी वाहन लंका की तरफ नहीं आएंगे।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि जिले 60 से अधिक स्थानों पर मूर्तियों का विसर्जन होगा। रजागंज पर जहां पीएसी और पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, अन्य जगहों पर विसर्जन को लेकर 1500 से अधिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। 20 अक्तूबर की रात से मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो जाएगा। शहर से सटे रजागंज के पास प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अस्थायी तालाब तैयार किया गया है। विसर्जन यात्रा को लेकर सोमवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य पहले ही कर दिया गया है। साथ ही प्रकाश की व्यापक व्यवस्था की गई है। जनपद में मां दुर्गा की 474 प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। शहर में मां दुर्गा की 65 प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। शहर व इससे सटे इलाकों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से रजागंज में व्यवस्था की गई है।

विसर्जन यात्रा वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य 10 दिन पूर्व से शहर में चल रहा था। इसके साथ ही बिजली के ढीले तारों को भी बिजली निगम की ओर से दुरुस्त करने का काम किया गया। हर विसर्जन यात्रा के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि विसर्जन यात्रा में भी किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। रजागंज के पास तैयार अस्थायी तालाब के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके साथ ही प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed