फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Veer Abdul Hameed Bridge will shine with lights after one and a half decade

Ghazipur News: डेढ़ दशक बाद रोशनी से जगमगाएगा वीर अब्दुल हमीद सेतु

Wed, 21 Aug 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Veer Abdul Hameed Bridge will shine with lights after one and a half decade
गाजीपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही गंगा पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु रोशन होगा। सेतु की डेढ़ दशक से खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने के लिए एनएचआई के वाराणसी कार्यालय से प्रस्ताव बनाकर हेडक्वार्टर भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ दशक से वीर अब्दुल हमीद सेतु की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसके कारण रात में सेतु पर अंधेरा पसरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेतु पर अंधेरा होने के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। गंगा पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु काफी महत्वपूर्ण है। यह सेतु बिहार जाने वाले मार्गों को जोड़ता है। साथ ही जिला मुख्यालय से दो तहसील क्षेत्रों समेत लगभग 80 गांवों तक जाने का एकमात्र साधन है। यह 1100 मीटर लंबा है। वर्ष 1974 में इसकी आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के कार्यकाल में रखी गई थी। लगभग 10 वर्ष बाद 1984-85 में यह बनकर तैयार हुआ था। सेतु पर कुल 64 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। लगभग सभी खराब पड़ी हुई हैं। वहीं एनएचआई की ओर से वीर अब्दुल हमीद सेतु की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का प्रस्ताव हेडक्वार्टर भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन एक हजार लोग करते हैं आवागमन
गाजीपुर। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर प्रतिदिन लगभग एक हजार लोग आवागमन करते हैं। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के नाम पर सेतु है। वीर अब्दुल हमीद सेतु के जरिए गंगा उस पार के लोग विभिन्न कार्यों के सिलसिले में जिला मुख्यालय पर आते हैं। कोई मेडिकल कॉलेज तो कोई कोर्ट-कचहरी के लिए आता है। गंगा उस पार के विभिन्न गांवों के युवा उच्च शिक्षा के लिए प्रतिदिन जिला मुख्यालय आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु की मौजूदा स्थिति
गाजीपुर। वर्तमान में वीर अब्दुल हमीद सेतु जर्जर हो चुका है। लगभग एक वर्ष से अधिक समय से इस सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम सेतु को बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उठाया गया है, क्योंकि सेतु धराशायी हो गया तो फिर गंगा उस पार के सभी क्षेत्रों का संबंध जिला मुख्यालय से कट जाएगा।

0000000
गंगा पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने को लेकर प्रस्ताव बनाकर हेडक्वार्टर भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी। इसके बाद खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जाएगा। -आरएस यादव, परियोजना निदेशक एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed