{"_id":"61817bee4b5a1c522a6a2e70","slug":"various-events-will-be-held-under-amrit-mahotsav-ghazipur-news-vns6207467114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गंगा के प्रति जन जागरूकता बनाने के लिए गंगा उत्सव, नदी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में मेरी गंगा मेरी शान, रैली हस्ताक्षर अभियान क्विज, गंगा आरती, गंगा मशाल यात्रा चित्रकला, गंगा रन, सेल्फी प्वाइंट, स्वच्छता अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिला गंगा संरक्षण समिति की ओर से आदर्श इंटर कालेज में गंगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में सेल्फी प्वाइंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को राइफल क्लब में हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद मेरी गंगा मेरी शान रैली का जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली कलेक्टर घाट तक गई। वहां पहुंचने के बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद आदि का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र द्वारा गंगा उत्सव के अंतर्गत गंगा प्रदर्शनी का आयोजन लंका मैदान में किया गया। इसमें लोगों को गंगा के बारे में रोचक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रदर्शनी में आए लोगों को नमामि गंगे की पुस्तिका प्रदान की गई। जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने सभी को बताया कि गंगा उत्सव का आयोजन तीन नवंबर तक किया जा रहा है। शाम को चीतनाथ घाट पर गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें गंगा घाट के किनारे 75 दीयों का प्रज्ज्वलन कर लोगों ने मां गंगा की आरती की। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा उत्सव के अंतर्गत गंगा प्रदर्शनी, गंगा दीपोत्सव, रक्तदान, मशाल यात्रा तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुभाषचंद्र प्रसाद, शंकर पांडेय, खुशबू वर्मा, राहुल, ज्योति प्रजापति, शिवम, राजीव, चंदन पटेल आदि उपस्थित थे।