फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vaccines administered to 2,900 animals in two days.

Ghazipur News: दो दिनों में 2900 पशुओं को लगाए गए टीके

Sat, 25 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vaccines administered to 2,900 animals in two days.
सुहवल गांव में मवेशी को मुंहपका और खुरपका का टीका लगाते कर्मी। स्रोत- पशुपालन विभाग
गाजीपुर। रेवतीपुर राजकीय पशु चिकित्सालय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को पशुओं में टीकाकरण किया गया। इस अभियान में लगी टीम ने 1650 मवेशियों को खुरपका और मुंहपका टीका लगाया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव द्विवेदी ने बताया कि रेवतीपुर विकासखंड क्षेत्र के नौली, सुहवल, टौंगा, ड़ेढगावा, पकड़ी, युवराजपुर, नगदीलपुर, मेदनीपुर, ताड़ीघाट, रेवतीपुर, उधरनपुर समेत 46 गांवों के लिए 14 टीमें बनाई गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को 1250 मवेशियों को टीका लगाया गया था। खुरपका-मुंहपका पशुओं में होने वाला संक्रामक रोग है, जो एक से दूसरे पशु में फैलता है। इसकी वजह से पशुुओं के बीच खुर व मुंह में छाले पड़ जाते हैं। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाना है। टीमों ने गांवों में घर-घर पहुंचकर पशुओं को टीका लगाया। यह अभियान पांच सितंबर तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed