फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vaccenation

पहली जून से शुरु होगा 18 प्लस का टीकाकरण

Thu, 27 May 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
vaccenation
गाजीपुर। जिले में एक जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों का कोविड टीकाकरण शुरु हो जाएगा। वैक्सीनेशन को लेकर दस सेंटरों को चिह्नित कर तैयारियों को अंतिम रुप देने में महकमा जुटा हुआ है। आनलाइन पंजीकरण कराने वालों को ही टीका लगेगा। सभी सेंटरों को मिलाकर एक हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण को लेकर स्थल का चयन कर लिया गया है। जनपद न्यायालय तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय पर टीकाकरण होगा। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों के लिए दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं अभिभावक स्पेशल को भी टीकाकरण सेंटर के लिए दो सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें पंजीकरण एवं टीकाकरण के समय अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण देना होगा। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र के लिए भी टीकाकरण सेंटर का भी आयोजन किया जाना है। नगरीय क्षेत्र के लिए भी एक-एक सेंटर का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है, जिसमें 100 लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी कोविड-19 टीकाकरण सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिसमें कम से कम 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरु कर दी गई है, जिससे वैक्सीनेशन अभियान के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed