फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vacceen

धर्म गुरू एक मत से बोले टीका लगवाना है जरूरी

Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
vacceen
गाजीपुर। जिले में विभिन्न धर्मों को मानने वाले गुरुओं का कोविड टीकाकरण पर मत एक है। उनका कहना है कि वैज्ञानिकों व चिकित्सकों के लगन व मेहनत की देन है कि समय से कोविड की वैक्सीन आ सकी है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे लगवाने में घबराना नहीं है। वैक्सीन महामारी के समूल विनाश के लिए ही आई है। निश्चित तौर से यह एक बड़ी सफलता है। जैसे कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए दो गज दूरी और मास्क जरूरी है, उसी तरह महामारी के खात्मे के लिए वैक्सीन लगवाना भी काफी जरूरी है। इसमें किसी तरह का भ्रम मन में नहीं आना चाहिए। महामंडलेश्वर भवानी नंदन यतिजी महाराज, पीठाधीश्वर हथियाराम मठ ने कहा कि जीवन की रक्षा धर्म से बढ़कर महाधर्म है। धर्म से बढ़कर जीवन सुरक्षित करना परमधर्म है। वैज्ञानिकों व डाक्टरों ने मेहनत की है। वैक्सीन का विरोध अपमान है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगवाएं। फादर फेलिक्स राज, हार्टमनपुर ने कहा कि वैक्सीन का तहेदिल से स्वागत है। निश्चित तौर इसके आने से महामारी जड़ समाप्त होगी। टीके से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए समाज का प्रत्येक वर्ग आगे आए। टीके के प्रति खुद जागरूक हो और दूसरों को जागरूक करें। सरदार नरजीत सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान जनपद वासियों के लिए गर्व का विषय है। यह पूर्ण सुरक्षित है। अफवाहों से दूर रहते हुए इसे लगवाएं। डाक्टरों और वैज्ञानिकों के अथक प्रयास का देश आभारी है। शाही जामा मस्जिद के मौलवी तनवीर रजा ने कहा कि टीके से खौफ खाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए किसी तरह का कोई मन भ्रम नहीं होना चाहिए। टीका काफी सुरक्षित है। इसमें कोई संदेह नहीं है। महामारी से बचाव के लिए इसे जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed