फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uttar Pradesh is the heart of India: Govind Narayan

उत्तर प्रदेश भारत का हृदय है : गोविंद नारायण

Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is the heart of India: Govind Narayan
तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन शुक्रवार को नगर के ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। देश की 1.40 करोड़ आबादी प्रदेश में रहती है। प्रदेश काशी विश्वनाथ, श्रीकृष्ण व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां से भगवान बुद्ध का संदेश लोकमंगल के लिए प्रसारित हुआ था। यह वही धरा है, जहां से भारत में स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम जयघोष हुआ था। हम उस प्रदेश के वासी हैं, जहां सांस्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, विविधता की प्रचुरता है।
विज्ञापन

यह प्रदेश गंगा, यमुना और सरयू नदियों से घिरा हुआ। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिकता से संपन्न है। 1950 से पूर्व यह राज्य संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य के स्वरूप में आया। 24 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम कार्यकाल के दौरान तत्कालीन राज्यपाल ने स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में लगातार 24 से 26 जनवरी तक मनाया जा रहा है। हम लोग उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेंगे। संकल्प इस बात का कि उत्तर प्रदेश आधुनिक भारत में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित हो, जिससे उत्तर प्रदेश में एक मजबूत बुनियादी ढांचा का नेतृत्व हमारे यहां स्थापित हो।
2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट के दौरान लखनऊ मे लाखों, करोड़ों के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रदेश मे 4.5 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं ,जो सुलभ स्वास्थ्य सेवा की दिशा में सार्थक कदम है। 200 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल देने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि व एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विशिष्टि अतिथियों, डीएम आर्यका अखौरी, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जखनिया विधायक बेदी राम, नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed