फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uproar over slow pace of vaccination

वैक्सीन लगाने की धीमी गति पर किया हंगामा

Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over slow pace of vaccination
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर पर शुक्रवार को वैक्सीन लगाने की धीमी गति को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और सभी को कतार में खड़ा कर वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पांच महिलाओं और पांच पुरुषों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना शुरू किया था कि इसी बीच गेट के बाहर घंटों से खड़े लोग परेशान होकर अंदर घुस गये और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि वैक्सीन लगाने का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। देरी होने से वह धूप में परेशान हो रहे हैं। वहां तैनात कर्मियों ने दीवार के किनारे खड़ा होकर अपने को भीड़ के धक्के से किसी तरह बचाया। केंद्र के प्रभारी अजीत सत्यदेव सिंह ने स्थिति बेकाबू होता देख पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर टीकाकरण शुरू कराया। डॉ अजीत सत्यदेव सिंह ने बताया कि अन्य केंद्रों पर वैक्सीन न लगने के कारण यहां पर लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक करीब सौ लोगों को वैक्सीन लगायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed