{"_id":"63348fdec13a1c36ac255769","slug":"upendra-commits-cheating-with-wife-ghazipur-news-vns6766248167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ ठगी को अंजाम देता है उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ ठगी को अंजाम देता है उपेंद्र
विज्ञापन
ठगी और फर्जीवाड़े को काफी चतुराई से अंजाम देने वाला उपेंद्र राय करीमुद्दीनपुर और लखनऊ पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पत्नी के साथ घटना को अंजाम देने वाले शातिर तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। वह मुंबई के रहने वाले एक कारोबारी को इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई का काम दिलाने के एवज में 52 लाख रुपये और एक रिटायर्ड आईएएस को भी जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दे चुका है। हालांकि करीमुद्दीपुर पुलिस शातिर के वारदात में शामिल उसके पिता प्रदीप राय को बिहार से और साली सृष्टि राय को बलिया से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
गोड़ऊर गांव निवासी उपेंद्र राय ने करीब दस वर्ष पूर्व ठगी के क्षेत्र में कदम रखा और एक के बाद एक शिकार बनाता गया। पुलिस उसको गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी और उसका हौसला बढ़ता गया। उसने कई कारोबारियों के साथ एक इंस्पेक्टर और एक रिटायर्ड आईएएस अफसर को भी चूना लगाया। वह अपनी पत्नी को साथ लेकर पहले ठगी का जाल बुनता है फिर पिता के साथ मिलकर पीड़ितों के खिलाफ दादागिरी पर उतर जाता है। उसने मुंबई के रहने वाले एक कारोबारी राहुल शर्मा से इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई का काम दिलाने के एवज में 52 लाख रुपये की ठगी की।
उपेंद्र की जालसाजी का शिकार सिर्फ ऐसे ही लोग नहीं हुए हैं जिन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाना था बल्कि उसने आईजी दफ्तर में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को भी ठग लिया। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि उपेंद्र राय, उसकी पत्नी मयूरी राय, साली सृष्टि राय, पिता प्रदीप राय के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हैं। वहीं मुहम्मदाबाद सीओ के यहां उपेंद्र राय, पिता प्रदीप राय, पत्नी मयूरी राय और मां बृंदा राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। शातिर ठग के पिता प्रदीप राय और उसकी साली सृष्टि राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एक रिटायर्ड आईएएस भी बने शिकार
गाजीपुर। ठग उपेंद्र लखनऊ के गोमती नगर में किराए पर फ्लैट लेकर रहता था, जिससे अपने कारनामों को आसानी से अंजाम दे सके। इस बीच उसका परिचय एक रिटायर्ड आईएएस से हो गया। अफसर ने अपनी ग्रेच्युटी और दूसरे मद के पैसे उपेंद्र को इस विश्वास से दे दिए कि वह कारोबार में लगाकर लाभांश देगा, लेकिन उपेंद्र ने उनका पैसा हड़प लिया।
आलीशान जिंदगी का शौकीन है उपेंद्र
उपेंद्र राय के पास बीएमडब्ल्यू, ऑडी और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र बेहद महंगे कपड़े पहनने का भी शौकीन है। वह देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से अपने जैकेट, शर्ट और जूते मंगाता रहता है। न्यायालय ने कुर्की के लिए नोटिस चस्पा का आदेश करीमुद्दीनपुर पुलिस को दी है। पुलिस उसके घर गोड़ऊर में 82 की नोटिस चस्पा करेगी। हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई करेगी।