{"_id":"6156a0e18ebc3e0def3d9515","slug":"up-police-ips-officers-transfer-news-sp-rambadan-singh-sent-to-ghazipur-anil-kumar-in-command-of-bhadohi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस में फेरबदल: तीन साल से भदोही में तैनात रहे एसपी रामबदन गाजीपुर भेजे गए, अनिल को भदोही की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस में फेरबदल: तीन साल से भदोही में तैनात रहे एसपी रामबदन गाजीपुर भेजे गए, अनिल को भदोही की कमान
Fri, 01 Oct 2021 11:17 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:17 AM IST
सार
यूपी सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया। स्थानांतरित किए गए सात आईपीएस अधिकारियों में गाजीपुर और भदोही में नए एसपी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
आईपीएस अफसर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेर बदल किया गया है। चार एसपी समेत कुल सात आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। गाजीपुर के एसपी डॉ. ओपी सिंह को बदायूं का एसएसपी नियुक्त कर दिया गया है। लगभग तीन साल से भदोही में तैनात रहे आईपीएस रामबदन सिंह को गाजीपुर का नया एसपी बनाया गया।
विज्ञापन
वहीं गाजीपुर में भी लंबे समय से तैनात एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह का तबादला एसएसपी बदायूं के लिए कर दिया गया। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार को भदोही का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। कमिश्नरेट से पहले भी अनिल कुमार कई जिलों में तैनात रह चुके हैं। वे 2016 बैच के आईपीएस हैं।
विज्ञापन
करीब दो वर्ष पूर्व गाजीपुर में आए एसपी डा.ओमप्रकाश सिंह ने अपराध पर अंकुश और अपराधियों पर लगातार नकेल कसने का काम किया। साथ ही संगठित अपराध के खात्मे को लेकर भी लगातार कार्रवाई करते रहे।
विज्ञापन
इधर, गाजीपुर के पुलिस कप्तान बने रामबदन सिंह 1991 बैच के आईपीएस हैं। इसके पूर्व वह गोंडा, आजमगढ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, इटावा में पुलिस कप्तान रहे। वहीं पांच वर्ष तक एसटीएफ में और पांच वर्ष तक ईडी का कार्यभार भी देख चुके हैं।