फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Panchayat Election 2021: ghazipur panchayat chunav reservation list released equations has change

यूपी पंचायत चुनाव: गाजीपुर जिला प्रशासन ने जारी की आरक्षण सूची, देखें लिस्ट

Sat, 20 Mar 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021: ghazipur panchayat chunav reservation list released equations has change
पंचायत चुनाव

गाजीपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान की संशोधित आरक्षण सूची शनिवार को जारी हो गई। प्रशासन की ओर से ब्लॉक और विकास भवन पर सूची चस्पा कर दी गई।

विज्ञापन


जनपद के कुल 16 ब्लॉक प्रमुख के पदों में पांच पदों को अनारक्षित रखा गया है। इसमें बाराचवर, मरदह, मुहम्मदाबाद, बिरनो और रेवतीपुर ब्लाक की सीट शामिल है। महिलाओं के लिए छह सीटों को आरक्षित किया गया है। इसमें शामिल जखनिया अनुसूचित जाति की महिला, देवकली एवं सदर पिछड़ा वर्ग महिला और भांवरकोल, भदौरा एवं जमानिया महिला है। जबकि मनिहारी और सादात अनुसूचित जातियां और करंडा, कासिमाबाद एवं सैदपुर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। 
विज्ञापन


देखें प्रधान आरक्षण सूची- 

क्लिक कर देखें- प्रधान आरक्षण करंडाप्रधान आरक्षण काशीमाबादप्रधान आरक्षण ग़ाज़ीपुर सदरप्रधान आरक्षण जखनियांप्रधान आरक्षण जमानियाप्रधान आरक्षण देवकलीप्रधान आरक्षण बाराचवरप्रधान आरक्षण भदौराप्रधान आरक्षण भांवरकोलप्रधान आरक्षण मनिहारीप्रधान आरक्षण मरदहप्रधान आरक्षण मोहम्दाबादप्रधान आरक्षण रेवतीपुरप्रधान आरक्षण विरनोप्रधान आरक्षण सादातप्रधान आरक्षण सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी आरक्षण- 
क्लिक कर पढ़ें - बरचवार, भंवरकोल, देवकली, जमनिया, करंडा, काशिमाबाद, मनिहारी, रेवतीपुर, सैदपुर, विरनो, मोहम्मदाबाद, भदौरा, जखनिया, मरदह, सादात, सदर गाजीपुर

कई सीटों पर बदल गया समीकरण
इससे पहले जारी की गई आरक्षण सूची में मुहम्मदाबाद अनुसूचित जाति महिला, बाराचवर एवं भावरकोल अनुसूचित जाति और मनिहारी पिछड़ा वर्ग, मरदह और बिरनो महिला के लिए आरक्षित था। वहीं जखनियां, करंडा, सादात, जमानिया सामान्य थी। फिलहाल यह सब सीट बदल चुकी है। जबकि कासिमाबाद, सैदपुर, भदौरा, सदर और देवकली और रेवतीपुर की सीट नहीं बदली है।

22 तक ली जाएंगी आपत्तियां
अभी से प्रस्तावित आरक्षण सूची है। इस पर 22 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 23 को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 23 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed