फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Cop: Online FIRs not visible even after three days, let alone 24 hours

यूपी कॉप : 24 घंटे तो दूर तीन दिन बाद भी नहीं दिख रही ऑनलाइन एफआईआर

Wed, 24 Dec 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP Cop: Online FIRs not visible even after three days, let alone 24 hours
विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हो रही प्राथमिकी यूपी कॉप पर 24 घंटे अपलोड होनी है। स्थिति यह है कि तीन दिन बाद भी यह ऑनलाइन नहीं दिखाई पड़ रही है। कई महत्वपूर्ण घटनाओं की एफआईआर चार से पांच दिन बाद दिखाई पड़ रही हैं।
विज्ञापन

हेडक्वार्टर से इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। ऐसे में जिम्मेदार नेटवर्किंग व टेक्निकल फॉल्ट का हवाला देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। यूपीकॉप एप आमजनों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विकसित किया है।
विज्ञापन

इससे पीड़ित घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर सकता है। यहीं नहीं पुलिस से जुड़ी कई सुविधाएं जैसे चरित्र प्रमाण पत्र, वाहन सत्यापन, ई-चालान प्राप्त भी इसी एप के माध्यम से कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें थानों के चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। इसके दुरुपयोग (ठगी) के मामले भी सामने आए हैं, जिसपर पुलिस सतर्कता बरत रही है। यहीं नहीं बड़े मामलों में लिखित रूप से पीड़ितों द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर के मामले में वह ऑनलाइन एफआईआर की काॅपी निकालकर देख सकते हैं कि उनके द्वारा क्या दर्ज कराया गया था और ऑनलाइन हुए एफआईआर कॉपी में क्या है।
बावजूद स्थिति यह है कि यहां एफआईआर की काॅपी आनलाइन देखने के लिए पीड़ितों को 24 घंटे नहीं करीब तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिम्मेदारों द्वारा कभी नेटवर्किंग तो कभी टेक्निकल फॉल्ट का हवाला दे रहे हैं।
------------
एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन दिखाई देने लगता है। कभी- कभी टेक्निकल फॉल्ट और नेटवर्किंग के चलते समस्या आती है। इस पूरे मामले की उच्चाधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी


केस एक...
नोनहरा थाना के पारा गांव में बीते नवंबर माह हुए मारपीट और तीन युवकों को पोल में बांधकर मारने पीटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के करीब तीन से चार दिन तक ऑनलाइन एफआईआर यूपी कॉप एप पर अपलोड नहीं थी। जबकि इस मामले में प्राथमिकी घटना के दिन ही देर रात तक दर्ज हो गई थी।


केस दो....
नोनहरा थाना क्षेत्र के चौरही प्राथमिक विद्यालय के पास एक किशोर को आरोपियों ने चाकू गोदकर बीते नवंबर माह में हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की ओर से तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन एफआईआर तीन से चार दिन बाद भी अपलोड नहीं थी।



केस तीन......
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र एक गांव में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी तो दर्ज कर ली लेकिन ऑनलाइन एफआईआर दिखने में कई घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed