फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unnatural rape of teenager, police engaged in investigation

Ghazipur News: किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Unnatural rape of teenager, police engaged in investigation
रेवतीपुर। सुहवल थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक विक्षिप्त किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। पीड़ित किशोर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मंद बुद्धि है। वह दोपहर में घर के पास खेलने की बात कहकर बाहर गया था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई, इसी दौरान वह रोता बिलखता मिला। पूछने पर उसने बताया कि एक युवक उसे नाटक दिखाने के बहाने सुनसान जगह पर स्थित कमरे में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed