फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrolled truck enters house, survivors narrowly

मकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck enters house, survivors narrowly
खानपुर। थाना क्षेत्र के फरिदहां गांव के बाहर जौनपुर-औड़िहार मार्ग के किनारे स्थित एक मकान में शुक्रवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग था कि हादसे के दौरान घर के बाहर कोई सोया नहीं था। अन्यथा किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मुगलसराय से सामान लादकर एक ट्रक सोनौली की ओर जा रहा था। फरदहा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप को पास देने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घनश्याम जायसवाल के मकान में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोग जग गए और ट्रक समेत ड्राइवर को भी पकड़ लिया। मकान मालिक ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि ट्रक मालिक और मकान मालिक के आपसी सहमति पर नुकसान की भरपाई करवाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed