फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrolled bike collided with tractor, one youth died, three injured

Ghazipur News: बेकाबू बाइक टकराई ट्रैक्टर से, एक युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 28 Jul 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with tractor, one youth died, three injured
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बारी के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक युवक की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुबरी गांव निवासी अर्जुन, सोनू राजभर, सिपाही बिंद और ऊंचाडीह निवासी वीरू एक ही बाइक से किसी काम से दुबिहां बाजार आए थे। बाइक सोनू चला रहा था, जो हेलमेट नहीं पहना था। सभी बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे बाजार आए थे। बाजार से वापस लौटते समय बाइक जैसे ही करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बारी फुलवरिया बारी के समीप पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई। जिससे बेकाबू बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। बताते हैं कि बाइक इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद एक ही बाइक पर सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को बांराचवर अस्पताल ले गई। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने सोनू राजभर (23) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के घर कुबरी पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वह हेलमेट नहीं लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दो माह पहले हुई थी शादी
सोनू की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी सोमारी बेहोश हो गई। जबकि मां मनवती देवी बेसुध हो गई हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। दूसरे दिन भी कई घरों के चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed