{"_id":"65c7d6b4f48f3660c904c064","slug":"uncontrolled-auto-overturns-at-high-speed-driver-dies-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-110529-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के सामने चोचकपुर- धरम्मरपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। ऑटो में सवार दो महिलाओं को हल्की चोटें आई।
कोटिया धरम्मरपुर गांव निवासी धनंजय यादव (42) आटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। देर शाम दो महिला यात्रियों को चोचकपुर से आटो में बैठाकर धरम्मरपुर की ओर जा रहा था। बड़हरिया गांव के सामने अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी तरह से आटो में फंसे चालक सहित तीनों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि हल्की चोट आने पर दोनों महिलाएं पैदल ही घर चली गई।
-- -- -- -- -- -- --
चेकिंग अभियान में 60 हजार की वसूली
नंदगंज। बिजली निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकायेदारों से 60 हजार रुपये की वसूली की गई। चोचकपुर रोड और स्टेशन चौराहे पर 20 उपभोक्ताओं की बिजली चेकिंग की गई। इस दौरान सात बड़े बकायेदारों की बिजली काटी गई। वहीं तीन लोगों का विद्युत लोड बढ़ाया गया। अवर अभियंता पंकज रावत ने बताया कि आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद