फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unbroken queue of devotees in the court of Bhole on last Monday

अंतिम सोमवार भोले के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट कतार

Mon, 08 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Unbroken queue of devotees in the court of Bhole on last Monday
पवित्र सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में देवों के देव महादेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। भोर से ही शिव भक्त मंदिरों पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। यह सिलसिला दिन भर बना रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा हर-हर महादेव आदि जयकारे तथा शंख और घंट बजाए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय हो गया था। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

भोर से ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। सात बजे तक शिव मंदिरों में उनकी भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। मंदिरों के आसपास लगी फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की दुकानों से खरीदारी करने के बाद भक्तों ने भगवान शिव को चढ़ाया और परिवार की मंगल की कामना की। शहर के मिश्रबाजार, पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव, ददरीघाट, लालदरवाजा, रायगंज, चीतनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर रही। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश किया और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार शहर में स्थित गंगा घाट से जल लेकर कांवरिया पैदल एवं विभिन्न साधनों से रविवार की देर शाम क्षेत्र के महाहर धाम शिव मंदिर जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। रात 12:30 बजे मंदिर का कपाट खुलते ही बोल बम, हर-हर महादेव से मंदिर परिसर गूंज उठा। परिसर में सिर्फ शिवभक्तों की जयकार ही सुनाई दे रही थी। बताया गया है कि सावन के चौथे सोमवार पर लगभग 30 हजार भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से जलाभिषेक करने वालों में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, प्रमुख राजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मंटू, विनीत सिंह, प्रधान अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह चमचम, शिवलाल यादव, शशिप्रकाश सिंह, अमित सिंह, सीओ कासिमाबाद बलिराम, प्रवीण पटवा, विरेंद्र सिंह, रामवचन सिंह आदि प्रमुख थे। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार बुढ़वा महादेव, नागेश्वर नाथ महादेव, झारखंडे महादेव, सोमेश्वर नाथ और बाबा घटेश्वर नाथ सहित पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, खारा, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में दिन भर पूजन-अर्चन का क्रम बना रहा। देवकली संवाददाता के अनुसार बाबा चौमुखनाथ धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा। इस अवसर पर बाबा चौमुखनाथ धाम समिति के अध्यक्ष बेचन राय, सुधीर पांडेय, पंकज सिंह, जूगनू राजभर, दिलीप कुमार, मुकेश राम, विनोद राय, प्रभात राय का सहयोग उल्लेखनीय रहा। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार कांवरिया संघ के नेतृत्व में शिव भक्तों ने कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में परंपरा के अनुसार सामूहिक रूप से जलाभिषेक किया। विजय राघव संगत कुटी परिसर में सुबह शिव भक्तों ने एकत्रित होकर तमसा नदी में स्नान किया। इसके बाद पात्र में जल लेकर विजय राघव संगत कुटी शिवालय, खरवा कुटी शिवालय, झिलमिल दास कुटी शिवालय, महावीर घाट शिवालय, मां चंडी धाम शिवालय सहित क्षेत्र के लमुही स्थित शिव मंदिर, सलामतपुर भैंसही नदी स्थित शिवालय पर आस्था के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया। जुलूस का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, श्यामबिहारी वर्मा, आशुतोष बरनवाल, दिलीप प्रजापति, शक्ति जायसवाल, महंत अवधूत मुनि मनोज, अनिल प्रजापति आदि कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप शर्मा अपने हमराहियों संग चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed