फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Umar Ansari said to media My father mukhtar ansari death not natural it is planned murder

Mukhtar News: 'मेरे पिता की मौत स्वाभाविक नहीं, ये सुनियोजित हत्या है', उमर ने किया दावा; लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

Thu, 04 Apr 2024 11:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:12 PM IST
सार

Mukhtar Ansari News: उमर अंसारी ने स्टेट चाहता तो भाई अब्बास को ला सकता था। यह शायद किसी को पता नहीं है कि जब मेरे पिता पंजाब से बांदा जेल लाए गए थे तो उस समय जेल की क्यारियों में कोई फूल नहीं बचे थे। बंदियों और कैदियों ने फूल तोड़कर उनपर वर्षा की थी।

विज्ञापन
Umar Ansari said to media My father mukhtar ansari death not natural it is planned murder
मीडिया के सामने उमर अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने गुरुवार को मीडिया के सामने बयान दिया है। कहा कि 28 को पिता से इंतकाल के दो-तीन घंटे पहले उनकी बात हुई थी। इसके बाद इन लोगों ने कहा कि हार्ट फेल हो गया। ये गहरी साजिश है, स्वाभाविक मौत नहीं, और सुनियोजित हत्या है। हम इसकी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उमर अंसारी ने कहा कि जहर दिए जाने का ये आरोप मैंने नहीं, मेरे पिता ने ही लगा दिया था कि उन्हें 19 मार्च को जहर दिया गया। 21 को उन्होंने न्याय पालिका में कह दिया था। हमने तो उनके बाद कहना शुरू किया। उन्होंने सवाल किया कि कोई व्यक्ति जो सेहत से फीट हो और खाना खाने के बाद अचानक बीमार हो जाए और असहज महसूस करने लगे, ऐसा कहां हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने न्यायालय में लिखित रूप से दिया और आशंका जाहिर की। इसी बीच 26 को उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। मूर्च्छित होकर जब वो गिर पड़े तो उन्हें बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर पाकर आईसीयू में भर्ती कर लिया। 

अब तह-ब-तह खुलते जा रहे हैं आरोप

सवाल किया कि अगर आईसीयू में भर्ती कोई भी व्यक्ति ठीक भी हो जाता है तो उसे 12 घंटा, 24 घंटा 48 घंटे आब्जर्वेशन में रखा जाता है। लेकिन, मेरे पिता को 26 तारीख की भोर में चार बजे आईसीयू में और शाम पांच बजे बांदा के जेल में तन्हाई बैरक में रखा जाता है। जो आरोप हमने लगाए हैं, वो अब तह-ब-तह खुलते जा रहे हैं और साबित होते जा रहे हैं।

उमर अंसारी ने एक सवाल पर कहा कि स्टेट चाहता तो भाई अब्बास को ला सकता था। उन्होंने कहा कि यह शायद किसी को पता नहीं है कि जब मेरे पिता पंजाब से बांदा जेल लाए गए थे तो उस समय जेल की क्यारियों में कोई फूल नहीं बचे थे। बंदियों और कैदियों ने फूल तोड़कर उनपर वर्षा की थी।

मुख्तार की मौत पर पूर्व मंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी और राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कई जिलों से सपा विधायक बृहस्पतिवार को फाटक पर पहुंचे। सांसद अफजाल अंसारी से मिलकर मुख्तार अंसारी की मौत पर अपनी संवेदना प्रकट किए। पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी समाजवादी पार्टी के लोग पीड़ित अंसारी परिवार के साथ हैं। 

इस प्रकरण में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद अफजाल अंसारी जो भी निर्णय लेंगे, सपा के सभी कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे। वहीं बलिया जनपद के फेंफना से विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा, विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने भी शोक प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed