फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youths attacked with knife for dancing on DJ

Ghazipur News: डीजे पर नाचने को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला

Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked with knife for dancing on DJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिलदारनगर। नगसर हाॅल्ट थाना क्षेत्र के पिअजुआ गांव में शनिवार की देर रात को डीजे के धुन पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इधर एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी लेकर आई। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी अहिरावक पासवान के पुत्र उपेंद्र की बारात पिअजुआ गांव के रामगहन पासवान के घर गई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष के द्वारा सुहवल निवासी बृजेश यादव और बृजेश कुशचहा को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed