फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two women injured in police vehicle hit, road jam

पुलिस वाहन के धक्के से दो महिलाएं घायल, सड़क जाम

Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two women injured in police vehicle hit, road jam
पुलिस वाहन के धक्के से दो महिलाएं घायल,
विज्ञापन

सादात । थाना क्षेत्र के मजुई स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात दस बजे पुलिस वाहन से टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने। इस बीच खुद को बचाने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा हवा में फायरिंग की भी बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। जबकि धरना स्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद भी किया गया, जिसे पुलिस काफी पुराना बता रही है। सूचना पर पहुंचे सैदपुर सीओ समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत किए।

ग्राम मजुई दलित बस्ती निवासी गुड्डू राम की पत्नी मनभावती देवी मेहनाजपुर निवासिनी अपनी बहन रम्भा देवी पत्नी भुवाल राम के साथ बाजार से घर आ रही थी। स्कूटी चला रही रंभा के मुताबिक सामने से पुलिस की गाड़ी को आते देख उसने अपनी स्कूटी को किनारे कर लिया। फिर भी पुलिस वाहन ने टक्कर मार दिया। इसके बाद वह गाड़ी मौके से भी चली गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने देर शाम रास्त जाम कर दिया था। थानाध्यक्ष अगम दास ने घायल दोनों महिलाओं का निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद सैदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया था। वहां से डाक्टरों ने एक महिला को छोड़ दिया था। जबकि दूसरी महिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। कुछ ही देर बाद दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित करने की मांग करते हुए ग्रामीणों मार्ग जाम कर दिया था। सैदपुर के सीओ और कोतवाल ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को तीन खोखा कारतूस सौंपा, जिससे बारूद की गंध न आने के कारण पुलिस ने इसे काफी पुराना बताया। फिलहाल इस घटना से माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed