फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two were arrested for taking liquor to Bihar with tape on their bodies.

Ghazipur News: शरीर में टेप लगाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Two were arrested for taking liquor to Bihar with tape on their bodies.
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ एवं विकास खंड तिराहे के पास से पुलिस ने बुधवार की रात कपड़े के अंदर शरीर में टेप लगाकर शराब लेकर बिहार जा रहे दो तस्करों को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान जब पुलिस ने दोनों के कपड़े उतरवाए तो देखा कि उन्होंने अंग्रेजी शराब टेप से लपेट रखा है। इस दौरान अंग्रेजी शराब के 68 टेट्रा पैक बरामद हुए। पूछताछ के बाद दोनों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक संदिग्ध व्यक्ति पांडेय मोड़ के पास खड़ा है। उसके पास भारी मात्रा में शराब है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार प्रांत के वैशाली जनपद थाना और हाजीपुर गांव निवासी सुबोध कुमार बताया। तलाशी लेने पर टी- शर्ट के नीचे शरीर के चारों तरफ पारदर्शी टेप से अंग्रेजी शराब लपेटा था। उसके शरीर में लिपटी 28 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उधर विकासखंड तिराहे के पास से देर रात बिहार प्रांत के वैशाली जनपद के हाजीपुर निवासी प्रभाकर कुमार को भी पकड़ गया। उसके पास से भी शरीर में लिपटा 40 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि शराब बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी शराब बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed