फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two smugglers arrested with 25 grams of heroin

Ghazipur News: अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 25 grams of heroin
शहर के नारकोटिक्स चौराहा के पास से पुलिस टीम ने शनिवार को चोरी की दस बाइक बरामद करने के साथ ही अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता कर पुलिस मिली सफलता की जानकारी दी।
विज्ञापन

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाल तेजबहादुर सिंह और निरीक्षक अपराध सुरेंद्र नाथ सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इधर, सर्विलास प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी टीम के साथ भ्रमणशील थे। मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों टीमों ने नारकोटिक्स चौराहा के पास से अंतर जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह के पांच चोरों को धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम झंडातर अंजहिया घाट निवासी किशन वर्मा उर्फ विपिन, रजागंज निवासी अभिषेक कुमार, आदर्श बाजार स्थित काशीराम आवास निवासी विष्णु कश्यप, सोनहरिया निवासी रामू बिंद और नवापुर कचहरी निवासी धनराज कुमार बताया। इन सबके पास से दस बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
गाजीपुर। बाइक चोर गिरोह के सदस्य चोर किशन वर्मा उर्फ विपिन के खिलाफ छह मुकदमे कोतवाली में और करंडा में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं आरोपी अभिषेक कुमार के खिलाफ कोतवाली में चार, विष्णु कश्यप के खिलाफ कोतवाली में छह, रामू बिंद के खिलाफ कोतवाली में 14, करंडा में एक, नंदगंज में छह, शादियाबाद में एक और चोर धनराज कुमार के खिलाफ कोतवाली में चार मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed