फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sides clash in a rivalry, youth attacked with knife

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, युवक पर चाकू से हमला

Mon, 11 May 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in a rivalry, youth attacked with knife
सुहवल गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। थाना क्षेत्र के सुहवल गांव के महदेवा में लगी सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक सहित एक अन्य पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने हमलावरों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सुहवल गांव निवासी अमित पटेल (25) सोमवार की सुबह महदेवा में लगी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए सुबह करीब सात बजे गया था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने अमित पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। उसके पीठे और सीने पर वार करने के साथ ही वहां खड़े प्रमोद पटेल (23) को भी लाठी-डंडा से मारने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। भाग रहे हमलावर छोटक अंसारी (26) एवं इलियास (32) को लोगों ने घेर लिया और पीट कर घायल कर दिया। मारपीट की जानकारी होते ही दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर चारों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ जमानिया सुरेश शर्मा, एलआईयू निरीक्षक सुधीर कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने कहा कि जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आती, चाकूबाजी की बात कहना जल्दबाजी होगी। मामले में आरोपियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना में घायल दोनों पक्षों के चारों लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से कानूनी कार्यवाई में जुटी है। गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। जो भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेगा, पुलिस उससे सख्ती से निबटेगी। उधर, पुलिस ने मुख्.य मार्ग को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed