फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people including a young man died due to snake bite

Ghazipur News: सांप के डसने से युवक सहित दो की जान गई

Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two people including a young man died due to snake bite
परिजनों के रोने- बिलखने से मची चीख- पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि युवक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची हुई थी।
खानपुर: ईशोपुर गांव निवासी संदीप यादव (35) बीते आठ सितंबर की रात कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय हाथ में सांप ने डंस लिया। जानकारी संदीप सहित परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं हुई। सुबह होने पर उठकर नित्य क्रिया कर्म करने के बाद उसे कुछ बेचैनी महसूस हुई तो बाजार पहुंचकर दवा ले ली।
विज्ञापन

आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सांप के डंसने की आशंका व्यक्त की और स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर परिजन कमरे में सर्प की तलाश कर रहे थे, लेकिन उस समय सांप नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन परिवार के लोग जब शव लेकर अस्पताल से घर वापस आए तो रात्रि में फिर उसी कमरे में सांप दिखाई पड़ा। परिजनों ने सांप को मार डाला। पांच भाइयों में संदीप सबसे छोटा था। घटना के बाद पत्नी नीतू यादव के बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची हुई थी।

बिरनो : गोपालपुर गांव संजय (15) रात में खाना खाकर सो रहा था। पिता लालचंद ने करीब साढ़े 12 बजे पुत्र ने शरीर में दर्द महसूस किया तो उसने देखा कि सांप ने डसा है। उसे उपचार के लिए फातिमा अस्पताल मऊ लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों इसके बाद उसे झाड़-फूंक के लिए अमवा सती स्थान ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed