{"_id":"684324fc4004884f4d002038","slug":"two-people-including-a-woman-died-after-being-hit-by-a-train-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-133872-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सादात क्षेत्र के बरवा कला गांव में एक महिला और सिधौना हॉल्ट के समीप एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जान गंवाने वाले युवक को आगामी आठ जून को दिल्ली जाना था। बृहस्पतिवार को वह अपनी बुआ के घर गया था।
सादात : बरवा कला गांव निवासी इंद्रबाला देवी (53) शुक्रवार को पैदल ही कहीं जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वह रेल लाइन पर गिर पड़ीं। बताते हैं कि जब तक वह उठ कर खड़ी होतीं, तब तक ट्रेन आ गई और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
खानपुर : हीरानंदपुर गांव निवासी अजय प्रजापति (25) की बृहस्पतिवार की रात सिधौना हाॅल्ट के उत्तर तरफ ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई संजय प्रजापति ने बताया कि छोटा भाई अजय दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह गत 24 मई को घर आया था। उसे आठ जून को वापस दिल्ली जाना था। वह सिधौना बुआ के घर गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर उसकी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह जीआरपी और स्थानीय पुलिस की सूचना पर ट्रेन से कटकर मौत की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।