फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two innocent scorched by fire, 12 huts to ashes

आग से दो मासूम झुलसे, 12 झोपड़ियां राख

Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two innocent scorched by fire, 12 huts to ashes
खेत में जलती गेहूं की फसल।
 कोतवाली क्षेत्र के गौसलाजमपुर गांव के दलित बस्ती में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात करणों से आग लग गई और आठ परिवार की दर्जन भर रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं झोपड़ी में सो रहे चुन्नू यादव के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग की घटना में गोसलाजमपुर की दलित बस्ती के निवासी सदानंद राम, केशव राम, मंशी देवी, ओमप्रकाश राम, मंगल राम, हरिकेष राम, हरिंद्र राम एवं चुन्नू यादव की एक दर्जन झोपड़ियां जल गईं। वहीं झोपड़ी में सो रहे चुन्नू यादव के दो मासूम जुड़वा बच्चे गंभीर रूप झुलस गए। बच्चों को बचाने में पिता चुन्नू यादव भी झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रामाश्रय और कोतवाल केके मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिमाबाद थाना के बड़ईपुर चट्टी पर गुरुवार की रात आग लगने से दो गुमटियां जल गईं। जिससे उनमें रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। मिश्रवली गांव निवासी सुरेश शर्मा के सैलून की दूकान में रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने केदार चौहान के किराना की गुमटी को भी आगोश में ले लिया। आग की उठती लपटें देख लोग जब-तक वहां पहुुंचते दोनों गुमटियां जल र्गइं। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया।


स्थानीय थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर महेंद्र पुरी के खेत में लगा पंपिंग सेट व मड़हा जल गया। बताया जाता है कि दोपहर में पंपिंग सेट चलने के दौरान इंजन से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा मड़हा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed