फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two died including retired army man due to electrocution in ghazipur

गाजीपुर: करंट लगने से सेवानिवृत्त फौजी सहित दो की मौत, गांव में पसरा मातम

Tue, 19 Oct 2021 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 19 Oct 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two died including retired army man due to electrocution in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार की देर रात बिजली के करंट की चपेट में आने से आर्मी से सेवानिवृत्त जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन


लालापुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी(26) घर पर मौजूद था। वह रात में बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे थे कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार की महिलाओं दहाड़े मारकर रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का देर रात अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इधर कुडिला गांव निवासी आर्मी से सेवानिवृत्त राजनाथ यादव(72) घर में बोर्ड में तार लगा रहे थे। इस दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलसकर उनकी मौत हो गई। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed