फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two friends died by drowning in Ganga

Ghazipur News: गंगा में डूबकर दो मित्रों की मौत

Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Two friends died by drowning in Ganga
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खां उर्फ खांवपुरा गांव स्थित गंगा नदी में मंगलवार को स्नान कर रहे दो मित्रों की डूबकर मौत हो गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका। परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर थान के बिंदपुरवा गांव निवासी रवि प्रकाश उर्फ रोशन (25) मामा के घर ढढ़नी गांव गया था। वहां से वह पांच मित्रों के साथ रामपुर पट्टी सरनाम खां उर्फ खांवपुरा गांव पहुंचा। इसके बाद मित्र शिवम यादव (16) के साथ गंगा स्नान के लिए चला गया। गंगा में नहाने के दौरान शिवम यादव और रोशन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख उनके साथ स्नान करने आए साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और देखते ही देखते दोनों गंगा में समा गए। घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और गंगा में डूब रहे दोनों मित्रों की तलाश करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद तलाश में जुट गई। सुबह करीब नौ बजे डूबे दोनों मित्रों का शव तीन घंटे बाद 12 बजे घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। इधर पानी से शव बाहर निकलते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि दो मित्रों की गंगा स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई है। शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed