फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two doctors pay cut

दो डॉक्टरों का वेतन कटा

Fri, 06 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
मासिक बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीएमओ ने दो चिकित्सा अधीक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश शुक्रवार को दिया। इसकी जानकारी होते ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। प्रत्येक माह की 5 और 6 तारीख को स्वास्थ्य विभाग की ओर से समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है जिसमें प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन


साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही परेशानियों को दूर करने पर विचार किया जाता है। इस बैठक में जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक भाग लेते हैं। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में रेवतीपुर और गोड़उर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्साधीक्षकों के अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी चिकित्सा अधीक्षक अपने केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं पर पैनी नजर रखें। मरीजों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो अधीक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। लापरवाही बरतने  वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed