फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two dead, one serious in collision between bike and scooter

Ghazipur News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो मौत, एक गंभीर

Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two dead, one serious in collision between bike and scooter
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बुजुर्गा पुलिस चौकी से पहले रविवार की शाम करीब सात बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

बिरनो थाना के मुहम्मदपुर गांव निवासी आलोक यादव (25) मौसेरे भाई मनीष यादव के साथ किसी को छोड़ने के लिए स्कूटी से सिटी रेलवे स्टेशन आया था। वहां से दोनों घर जा रहे थे। बुजुर्गा चौकी से पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने आलोक यादव और बाइक सवार आजमगढ़ जनपद तरांव थाना के नवरशियां गांव निवासी सोनू सेठ (24) को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनीष यादव की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को मॉर्च्यूरी हाउस सुरक्षित रखवा दिया। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed