फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two corona were moving out of the village

गांव से बाहर घूम रहे थे दो कोरोना संक्रमित

Mon, 01 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two corona were moving out of the village
कासिमाबाद। क्षेत्र के नसीरपुर सुरवत गांव में रविवार को एक साथ 14 कोरोना के मरीजों के मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उप जिलाधिकारी रमेश मौर्या सोमवार को पूरे अमले के साथ नसीरपुर गांव पहुंचे तथा इसे हाटस्पाट घोषित करने की कवायद शुरू की। सरकार द्वारा दी गयी एडवाईजरी एवं निर्देशों के तहत जहां गांव को सील कर दिया गया वहीं क्षेत्र में अवस्थित दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमें सम्बन्धित ग्राम के नागरिकों का आना-जाना है, को पूर्णरूपेण प्रतिबंधित कर दिया गया। इधर नसीरपुर गांव के संक्रमितों में से दो की लोकेशन बहादुरगंज कस्बे में मिली । इसकी खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य महकमे की टीम ने बहादुरगंज बाईपास के निकट स्थित निवास से संक्रमित परिवर को जांच के लिए मोहम्मदाबाद भेजा। स्थानीय लोगों की माने तो संक्रमित विगत एक सप्ताह से भीड़-भाड़ वाले कस्बे बहादुरगंज में अपने नए निवास पर आए थे । यहां उपरोक्त संक्रमित कई बार बाजार करने आते जाते रहे हैं । परंतु जानकारी न होने के कारण उन लोगों का इस पर ध्यान नहीं गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का प्राय: उल्लंघन होता देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नसीरपुर मड़ई क्षेत्र में जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली आवश्यक वस्तुओ, दवाओं तथा साफ-सफाई एंव सुरक्षा आदि में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वच्छताकर्मी एंव सुरक्षा में लगे व्यक्ति भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश या आवागमन करेगे। इस दौरान 25 अन्य लोगों को गांव से जांच के लिए भेजा गया है। पूरे नसीरपुर गांव को सैनिटाइज करने का काम तेजी से जारी है जिससे कि कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सके। टोंस नदी के किनारे बसे नसीरपुर गांव के 14 प्रवासी जो कि मुंबई के मलाड क्षेत्र में रहते थे, कोरोना संक्रमित पाए गए। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed