फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two brothers died due to drowning in river in ghazipur

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक दूसरे को बचाने में गई दोनों की जान

Thu, 19 Jun 2025 03:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Jun 2025 03:46 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two brothers died due to drowning in river in ghazipur
दोनों भाइयों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव से गुजरी कर्मनाशा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों में चीख- पुकार मची रही। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रहमान और उसका छोटा भाई अरमान नदी में स्नान करने गए थे। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। हालांकि दोनों को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक भाई को बचाने में दूसरे की भी जान चली गई। 
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद परिवार में चीख- पुकार मच गई। महिलाओं का रोना- बिलखना देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। सभी की जुबान पर केवल एक ही बात थी कि काश दोनों भाई एक साथ नहाने नहीं गए होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed