फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   two adhoc health worker suspended

लापरवाही बरते जाने पर दो संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्त

Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
two adhoc health worker suspended
गाजीपुर। कोरोना महामारी के वक्त जहां स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस कर्मी और सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में शुमार किया जा रहा है और उनका जगह-जगह सम्मान भी किया जा रहा है वहीं कुछ ऐसे भी स्वास्थ्य कर्मी हैं जो इस महामारी के वक्त भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए नहीं दिख रहे हैं। ऐसे ही दो संविदा कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्या ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है। जिला क्षय रोग अधकिारी डा. केके वर्मा ने बताया कि अवधेश कुमार गुप्ता टीबी यूनिट जखनिया पर एसटीएस के पद पर और अनिल कुमार टीबी यूनिट सैदपुर एसटीएस के पद पर कार्यरत थे। इन दोनों लोगों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस कोरोना महामारी के वक्त नहीं किया। इसके साथ ही कार्यालय के द्वारा जारी आदेशों का पालन नहीं करने, राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने और दायित्व पालन में रुचि नहीं दिखाने पर कार्रवाई की गई। इन लोगों ने पिछले दिनों से चल रहे क्षय रोगी खोज अभियान में भी रुचि नहीं दिखाई जिसकी वजह से इन दोनों सेंटरों पर क्षय रोगियों की संख्या शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed