{"_id":"6808f8b28a689c87200a4621","slug":"two-accused-arrested-in-motor-theft-case-motor-recovered-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मोटर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मोटर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
Wed, 23 Apr 2025 07:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:57 PM IST
सार
लघु डाल पंप नहर सायर से वैक्यूम मोटर चोरी होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और बिहार बार्डस से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने लघु डाल पंप नहर सायर से पांच हार्स पावर का वैक्यूम मोटर चोरी के मामले में एक किशोर आरोपी सहित दो आरोपियों को बिहार बार्डर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते शनिवार की रात सायर लघु डाल पंप नहर पर संविदा कर्मचारी को असलहे के बट से मारकर बदमाश मोटर उठा ले गए थे। अवर अभियंता ओमप्रकाश कुशवाहा ने मोटर चोरी सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम को चौकी प्रभारी बारा विवेक कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ बिहार बार्डर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक से बिहार की तरफ जा रहे दो युवकों को रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने मोटर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने मोटर भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रौजा निवासी अखिलेश यादव बताया। जबकि एक किशोरी आरोपी है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।