फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck stuck in height gauge, queue of vehicles

Ghazipur News: हाइट गेज में फंसा ट्रक, वाहनों की लगी कतार

Wed, 02 Oct 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck in height gauge, queue of vehicles
जमानिया। गाजीपुर की तरफ से सैय्यदराजा जा रहा ओवरलोड़ ट्रक स्टेशन बाजार स्थित एनएच-24 बाइपास रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर पर स्थित हाइट गेज में मंगलवार की सुबह फंस गया। ट्रक फंसने से हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद ट्रक को निकाला गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार स्थित करजही गांव स्थित बाइपास रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से विद्युत लाइन की सुरक्षा के लिए हाइट गेज लगाया गया है। गाजीपुर की तरफ से आ रहा रुई लदा ट्रक का उपरी हिस्सा रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर पर स्थित हाइट गेज में फंस गया। इससे ट्रक वहीं खड़ा हो गया। ट्रक फंसने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटेे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक व खलासी ने किसी तरह से हाइट गेज में फंसे ट्रक के ऊपरी हिस्से के रुई को उतार कर ट्रक को बाहर निकाला। ट्रक जाने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसने से राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed