फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck hits Scorpio and then hits bike in opposite lane, youth dies, brother injured

Ghazipur News: ट्रक स्कार्पियो को टक्कर मार दूसरे लेन में बाइक से टकराया, युवक की मौत, भाई घायल

Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Truck hits Scorpio and then hits bike in opposite lane, youth dies, brother injured
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में दुकानदार सहित दो युवकों की मौत हो गई। वहीं चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सिधौना बाजार में अनियंत्रित ट्रक के टक्कर से बाइक सवार वीरेंद्र पाल (32) और जमानिया के बडेसर स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार नौसाद (25) की मौत हो गई। इधर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैदपुर: खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाजीपुर की ओर से एक खाली ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सिधौना बाजार में स्कार्पियो को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में चला गया और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामपुर माझा थाना क्षेत्र के बासूचक गांव निवासी वीरेंद्र पाल (32) और उनके छोटेभाई विराट (26) सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को उपचार के वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटे भाई विराट का उपचार चल रहा है। उधर, ट्रक के धक्के से स्कार्पियो सवार रसड़ा निवासी त्रिलोचन कौर ,अमनदीप कौर और जसलीन घायल हो गई। उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कार्पियो चालक पवन खतरे से बाहर हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जमानिया : कोतवाल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बुद्धिपुर कोट निवासी नौसाद (25) स्टेशन बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। बडेसर स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर रोक दिया। इससे बाइक सवार नौसाद की बाइक अनियंत्रित होकर ट्राॅली में पीछे से टकराते हुए नीचे जा घुस गई। राहगीरों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक दिलदारनगर में दुकान चलाता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed