फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   truck burned

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से ट्रक में लगी आग

Sat, 25 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
truck burned
गहमर थाना के देवकली के पास हाईटेंशन तार से जलता ट्रक। - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर देवकली गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात हाईटेंशन तार की जद में आने से एक ट्रक आग का गोला बन गया। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पिछला हिस्सा जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के सौरम गांव निवासी चालक अरुण यादव खाली ट्रक लेकर जा रहा था। वह रात करीब साढ़े 11 बजे गहमर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर स्थित देवकली गांव के पास पहुंचा ही था कि ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की जद में आ ट्रक आ गया। जमीन से अर्थ पातञ ही ट्रक का पिछले पहिया में तेज आवाज के साथ आग लग गई। खतरा को भांपते हुए चालक ट्रक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक जब तक एक टायर में लगे आग को बुझाने की सोचता, तब तक पिछले के अन्य टायर भी आग का गोला बन गए और तेज लपटे उठने लगी। जानकारी होते ही आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। चालक ने घटना कीसूचना पुलिस के साथ ही ट्रक स्वामी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई और घटना की सूचना फायर विभाग को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का पिछला हिस्सा जलकर खाक हो गया। ट्रक चालक अरुण यादव ने बताया कि ट्रक मालिक बेचू यादव निवासी कासिमाबाद को घटना की जानकारी दे दी गई है। ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार ढीला होने और औसतन नीचा होने के कारण ट्रक से स्पर्श हो गया, जिससे आग लग गई। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने फायर कर्मियों के साथ घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, मिली तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed