फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Troubled by debt, the married woman hanged herself

Ghazipur News: कर्ज से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 25 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, the married woman hanged herself
खानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में शुक्रवार को फंदे पर लटकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका कर्ज को लेकर परेशान थी। हालांकि पुलिस कारणों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घर के लोग सुबह उठे तो विवाहिता सरिता देवी (30) को कमरे में न देखकर तलाश करने लगे। पशुओं के लिए जिस कमरे में भूसा रखा था, वहां फंदे से पत्नी को लटकता देखकर पति अरविंद राम शोर मचाने लगा। तब-तक परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग फंदे से उतारकर महिला को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भारी कर्ज को लेकर सरिता परेशान थी। कर्ज लेने की वजह से अक्सर गांव में और घर वालों से विवाद होता रहता था। इधर, जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका के पिता फिरतु राम और ससुर पलटू राम की आपसी सहमति के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मृतका ने कर्ज ले रखा था। कर्ज लौटाना मुश्किल हो रहा था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed