फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tricolor yatra celebrated in city and rural areas

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा की धूम

Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra celebrated in city and rural areas
मेघबरन स्टेडियम में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
शहर के साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं की तरफ से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं एवं सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डा. सविता भारद्वाज ने एनसीसी छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली का नेतृत्व एनसीसी ऑफीसर लेफ्टिनेंट डॉ. शशिकला जायसवाल ने किया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जमानिया संवाददाता के अनुसार सन शाइन पब्लिक स्कूल की रैली को विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह एवं अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने रवाना किया। यात्रा में प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे। पीआरडी के जवानों की तिरंगा साइकिल यात्रा को खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने रवाना किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अब्दुल वकार खां आदि मौजूद थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज एवं महाविद्यालय के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण सोनकर, प्रबंधक अजय सहाय, प्रधानाचार्य शिवबचन पांडेय आदि उपस्थित थे। मौधा संवाददाता के अनुसार जीबी इंटरनेशनल स्कूल की तिरंगा यात्रा के मौके पर प्रबंध निदेशक प्रियंका बरनवाल, प्रबंध निदेशक सौम्य प्रकाश बरनवाल, प्रधानाचार्य एके बरतरिया आदि मौजूद थे। मेघबरन स्टेडियम की तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, अनिकेत सिंह, इंद्रदेव, सुजीत तिवारी, विपुल चौबे, नागेंद्र पाठक मौजूद थे। दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल की यात्रा में निदेशक आशुतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्या रूनादास, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्राचार्य डॉ. एसकेएस पांडेय ने पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता एवं टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल विश्वकर्मा मौजूद थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख सैदपुर हीरा यादव, खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। आदर्श शिक्षा निकेतन के छात्रों ने प्रबंधक मनीष, राज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कैलाश यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में यात्रा निकाली। एसएस पब्लिक स्कूल के छात्रों की प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य शशींद्र शर्मा ने किया। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज से एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, भूषण राय, बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण शुक्ल, आशुतोष कुमार पांडेय, सिंधुजा यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार बऊरहवां बाबा इंटर कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव, सहायक पूजा यादव, प्रधान राधेश्याम यादव, पारसनाथ चौबे, कृष्ण कुमार पांडेय उपस्थित थे। क्षेत्र के गांई चट्टी पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, धनंजय चौबे, अजय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के पिता केदार यादव एवं माता प्रभावती देवी को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान माया यादव, लालजी यादव आदि मौजूद थे। सुभाष इंटर कॉलेज की तिरंगा यात्रा के मौके पर प्रधानाचार्य उदय नारायण सिंह, सर्वानंद सिंह, ग्राम प्रधान आशा सिंह मौजूद थीं। एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 110 फीट के लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली। इस मौके पर विशाल सिंह, प्रतिष्ठा सिंह, प्रमोद सिंह, माधुरी सिंह मौजूद थीं। पीआरडी जवानों की साइकिल तिरंगा यात्रा को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा तथा एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने रवाना किया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार असावर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। दुबिहा संवाददाता के अनुसार ग्राम सभा दुबिहा के प्रधान प्रतिनिधि ब्रम्हा गिरी ने ग्रामीणों, प्राथमिक विद्यालय दुबिहा के प्रधानाध्यापक राजेश राय ने छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

सेवराई संवाददाता के अनुसार संत श्रीराम शर्मा आचार्य कांवेंट स्कूल के बच्चों की 125 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा को एसडीएम राजेश चौरसिया एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने रवाना किया। ट्ठूडीह संवाददाता के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज की तिरंगा रैली के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह, वासुदेव पांडेय, प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह, निदेशक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed