फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute to martyrs, school closed

शहीद को श्रद्धांजलि, बंद रहे विद्यालय

Wed, 28 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tribute to martyrs, school closed
कर्नल मुनींद्रनाथ राय की शहादत पर डेढ़गांवा स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, श्रीकृष्ण इंटर कालेज सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों को शोकसभा के बाद बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के जयनगर कालोनी स्थित अवध पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जलाकर और दो मिनट का मौन रहकर शहीद कर्नल मुनींद्रनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों की ओर से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिविल बार संघ के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह, जयसूर्य भट्ट, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, नितिश कुमार मिश्र, अजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विरेंद्र कुमार पांडेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो की रौजा स्थित मैरेज हाल में शोकसभा हुई। इसमें महामंत्री सुनील तिवारी, अनुराग राय, धर्मेन्द्र यादव, रंजन तिवारी आदि मौजूद थे। इंडियन यूथ फाउंडेशन की सरस्वती बिहार कालोनी में हुई शोकसभा में वक्ताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed