फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute to eight martyrs on Martyrdom Day

Ghazipur News: शहादत दिवस पर अष्ट शहीदों को किया नमन

Mon, 19 Aug 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tribute to eight martyrs on Martyrdom Day
मुहम्मदाबाद। देश की आजादी के लिए 18 अगस्त 1942 को मुहम्मदाबाद तहसील पर तिरंगा फहराते हुए अमर शहीद़ डाॅ. शिवपूजन राय के नेतृत्व में आठ लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। इन अष्ट शहीदों की याद में रविवार को शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में अष्ट शहीदों को नमन करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह मेरे लिए एक मंदिर के समान है। पिछले वर्ष जब 17 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष बना तो मेरे सामने यह निर्णय करना था कि मैं रिश्ते बनाऊं या स्वागत कराऊं या शहीदों को माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करूं। मैंने 18 अगस्त को शहीदों का आशीर्वाद लिया और पूरा वर्ष मेरे लिए गौरवशाली रहा। सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। जीवन भर यहां आता रहूंगा। यह सबसे बड़ा मंदिर है। इसी पवित्र स्थान पर लोगों ने अपने सीने पर गोलियां खाईं। इन्हीं शहीदों के बलिदान से आज हम खुली सांस लेकर जी रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि कौन यहां आया कौन नहीं आया इससे मतलब नहीं रखना चाहिए। जिसके मन में श्रद्धा होगी वह यहां पर आएगा। चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो या सरकार या किसी राजनीतिक दल का व्यक्ति हो। सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोहरे चरित्र वाले आदमी अधिक दिनों तक नही चल पाते हैं। ऐसे लोगों का चरित्र आज नहीं तो कल उजागर होगा। समय किसी को माफ नहीं करता जो समय के साथ चलेगा वही आगे बढ़ेगा। जो समय के साथ नहीं चलेगा और दोहरे चरित्र के साथ रहेगा जनता के बीच में एक न एक दिन उसकी सच्चाई आ जाएगी। शहीदों के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद झांकी का अनावरण
स्थानीय विधायक सुहैब अंसारी ने शहीद़ स्मृति भवन में शहीद झांकी का अनावरण किया। इसके पहले शहीद स्मृति भवन पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक एवं अवधबिहारी राय ने ध्वजारोहण किया।
आजादी की लड़ाई में बलिया और गाजीपुर का अहम योगदान: वीरेंद्र सिंह मस्त
मुहम्मदाबाद। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बलिया और गाजीपुर का अहम योगदान रहा है। भले ही देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन उसके पूर्व ही बलिया कुछ दिनों के लिए आजाद हो गया था। उन्होंने शहीद पार्क में बने सभागार के लिए कहा कि ये मैंने अपने घर के पैसे से नहीं बल्कि आप के पैसे से ही बनवाया है। भोजपुरी कवि संजीव त्यागी की ओर से रचित खंड काव्य अष्ट बलिदानी को श्रीराम राय कमलेश एवं अमरनाथ राय ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिधर राय एवं संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री चौधरी दिनेशचंद्र राय ने किया।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
शहीद़ दिवस पर श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव आनंद राय सांकृत, डा. जनक कुशवाहा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, जिलाध्यक्ष सुनील राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, विनय राय मुन्ना, इफको निदेशक विजयशंकर राय, शहीद डाॅ. शिवपूजन राय के पौत्र अजय राय, उमाशंकर राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, विजयशंकर राय, विजेंद्र राय, सचिदानंद राय, पीयूष राय, विरेंद्र राय, डा. सानंद सिंह, प्रमोद राय, मनोज राय, संदीप गुप्ता दीपू, ओमप्रकाश राय, घनश्याम सहाय, संदीप विश्वकर्मा, आलोक यादव, शिवकुमार सिंह, विश्वमोहन शर्मा, राजेश राय, कृपाशंकर राय आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed