{"_id":"4bba0eec2f8265801172ef1c022eb413","slug":"tribhuvan-court-brijesh-s-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में त्रिभुवन, बृजेश के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में त्रिभुवन, बृजेश के बयान दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडेसर चट्टी में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट रूपेश रंजन की अदालत में पेश किया गया। यहां दोनों के बयान दर्ज हुए। अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य देने के लिए 23 फरवरी की तिथि तय की है।
भांवरकोल थानाक्षेत्र के कुंडेसर चट्टी पर 2 मई 1991 की रात नौ बजे तत्कालीन विधानसभा सदस्य पद के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के प्रचार वाहन पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में चट्टी के दूकानदार झिंगुरी साहू एवं जीप में बैठे सुरेंद्र राय और कमला सिंह की मौत हो गई थी। दीनानाथ राय, रामेश्वर, जगन्नाथ सिंह घायल हुए थे। अताउर्रमान उर्फ बाबू ने इस मामले की रिपोर्ट भांवरकोल थाने में दर्ज कराई थी। विचारण पहले हुआ था, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद गवाहों के बयान फिर दर्ज किए गए। गुरुवार को अदालत ने आरोपी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को दंड प्रक्रिया की धारा 313 में बयान के लिए तलब किया था। पीलीभीत जेल से त्रिभुवन और सेंट्रल जेल वाराणसी से आरोपी बृजेश सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में माह के अंत तक फैसला हो जाएगा।