फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Security inspection of EVM warehouse, inspection of CCTV and fire engines

Ghazipur News: ईवीएम गोदाम की सुरक्षा परखी, सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों की जांच

Tue, 01 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Security inspection of EVM warehouse, inspection of CCTV and fire engines
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में लगे अग्निशमन यंत्रों की वैधता और कार्यशीलता की जांच की। साथ ही सुरक्षा में तैनात गार्ड, निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा इंतजामों को भी परखा। निरीक्षण में सभी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाएं सही एवं संतोषजनक मिलीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी ईवीएम राजन राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed