फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five-day FLN training completed

Ghazipur News: पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

Tue, 01 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Five-day FLN training completed
बीआरसी सभागार में चल रहा शिक्षकों के तीसरे और चौथे बैच का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन शिक्षकों को भारतीय ज्ञान परंपरा, नई पाठ्यपुस्तकों के समेकित उपयोग, प्रभावी शिक्षण योजना और मूल्यांकन तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षक एवं एआरपी अरविंद, प्रेम कुमार, सुरेश कुमार और अखिलेश गिरी ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एफएलएन का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय समझ को मजबूत करना है। उन्होंने शिक्षण को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर गतिविधि आधारित, रुचिकर और बाल-केंद्रित बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अंतिम सत्र में शिक्षकों का पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट कराया गया और फीडबैक फॉर्म भरवाए गए। साथ ही प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को विद्यालयों में लागू करने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर करुणा राय, विद्यावती, रखसार, श्यामसुंदर, पारसनाथ, सुरेंद्र, प्रशांत, शरद, संतोष, धीरेंद्र, ओमवीर, बलवीर, निलेश, पंचम, हुभैरा नूर और दरख्सा नूर सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed