{"_id":"6a96c91e90c889e77d0fd116","slug":"two-teenage-girls-drowned-while-bathing-at-mauni-baba-ganga-ghat-in-ghazipur-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: मौनी बाबा गंगा घाट पर नहाते समय दो किशोरियां डूबीं, परिवार में कोहराम, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: मौनी बाबा गंगा घाट पर नहाते समय दो किशोरियां डूबीं, परिवार में कोहराम, तलाश जारी
Tue, 01 Sep 2026 06:17 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:17 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में मौनी बाबा गंगा घाट पर नहाते समय दो किशोरियां डूब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना एनडीआरएफ को दे दी गई और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्नान करते समय दो किशोरियां गंगा में डूब गईं। घटना के बाद से दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बसंतपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय मदनसेन सिंह की पुत्रियां माही सिंह (16) और महिमा सिंह (14) चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं।
विज्ञापन
इस दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों गंगा नदी में डूब गईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एनडीआरएफ को दे दी गई है। दोनों किशोरियों की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन