फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Course of High School-Inter to be completed by 10 January

Ghazipur News: 10 जनवरी तक पूरा करना होगा हाईस्कूल-इंटर का पाठ्यक्रम

Tue, 01 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Course of High School-Inter to be completed by 10 January
माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा निर्धारित कर दी है। इसके तहत दोनों कक्षाओं का पूरा पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक हर हाल में पूरा कराना होगा। किसी विद्यालय में पाठ्यक्रम अधूरा मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय की जाएगी। फरवरी 2027 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

जिले में 28 राजकीय, 96 सहायता प्राप्त और 799 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा तय की है। बोर्ड ने विद्यालयों को केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित न रहने, बल्कि विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा के लिए चरणबद्ध तरीके से तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होंगी। इसके बाद 27 जनवरी से 10 फरवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। कक्षा 10 और 12 की अर्द्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के चौथे सप्ताह में होंगी, जबकि अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं अक्टूबर में कराई जाएंगी। कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा नौ और 11 का पाठ्यक्रम 25 जनवरी 2027 तक पूरा कराया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति, मॉडल पेपर और परीक्षा अभ्यास कराया जाएगा। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालयों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed