{"_id":"67eecb38e6f8937e42001bb8","slug":"trauma-center-located-at-gorabazar-will-start-functioning-from-today-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-130544-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आज से शुरू होगा गोराबाजार स्थित ट्रॉमा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आज से शुरू होगा गोराबाजार स्थित ट्रॉमा सेंटर
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थापित ट्रामा सेंटर का संचालन पांच वर्ष बाद शुक्रवार से शुरू होगा। बृहस्पतिवार की देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं। वहीं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अब दुर्घटना में घायल मरीजों को दूसरे जनपद में नहीं जाना पड़ेगा। करोड़ों लागत से पांच वर्ष पूर्व बनकर तैयार ट्रामा सेंटर के भवन का प्रयोग औषधिभंडार केंद्र के रूप में किया जा रहा था। तत्कालीन सीएमओ डाॅ. जीसी मौर्या के कार्यकाल में भवन पूर्ण तो हो गया, तब-तक वह सेवानिवृत्त हो गए।
इसके बाद आए सीएमओ डाॅ. हरगोविंद सिंह ने ट्राॅमा सेंटर के संचालन के लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपलब्धता की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद आए सीएमओ डाॅ. देश दीपक पाल भी ट्रामा सेंटर का संचालन नहीं करा पाए।
सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने ड्रग वेयर को पूर्ण कराने के बाद औषधि को हटवाकर संचालन को लेकर तैयारी शुरू कर दी। शासन के निर्देश पर उन्होंने ट्राॅमा सेंटर को शुरू कराने की तैयारियां पूरी कर ली। ऐसे में अब सड़क हादसे में घायल मरीजों को उपचार के लिए जनपद से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि ट्रामा सेंटर के संचालन होने से मरीज लाभांवित हाेंगे। यहां जल्द एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड सहित अन्य शल्य संबंधित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सी एमओ ने बताया कि सेंटर से दवाइयां हटा दी गई।
संचालन को लेकर तैयारी शुरू कर दी। शासन के निर्देश पर उन्होंने ट्राॅमा सेंटर को शुरू कराने की तैयारियां पूरी कर ली। ऐसे में अब सड़क हादसे में घायल मरीजों के परिजन परेशान नहीं होंगे।