फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Underpass will be built on four lane near Nandganj, it will cost 25 lakhs

Ghazipur News: नंदगंज के पास फोरलेन पर बनेगा अंडरपास, खर्च होंगे 25 लाख

Sun, 04 Oct 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be built on four lane near Nandganj, it will cost 25 lakhs
गाजीपुर। नंदगंज के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अंडरपास का निर्माण होगा। इसका निर्माण होने से 42 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके निर्माण पर 25 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर एनएचआई की ओर से शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन 119 किलोमीटर लंबा है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर प्रतिदिन 80 हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। दूसरी तरफ वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के पास स्थित नंदगंज काफी व्यस्त जगह है। अधिकांश लोग नंदगंज बाजार होते हुए जिला मुख्यालय आवागमन करते हैं। लेकिन, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए एनएचआई की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में नंदगंज के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अंडरपास निर्माण का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर नए अंडरपास के निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा। - अजय सिंह, परियोजना निदेशक एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed